
गणिनाथ की वार्षिक पूजा एवं सामूहिक मुंडन सम्पन्न।

दरभंगा: बाबा गणिनाथ का दरभंगा में एकमात्र मंदिर सकरी के निकट ब्रह्मपुर में स्थित है जहाँ हर साल पूजा एवं सामूहिक मुंडन कराया जाता है। आज भी वार्षिक पूजा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष सुजय मिश्र बताते हैं कि मंदिर के स्थापना काल से ही वार्षिक पूजा के दिन राज्य एवं देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पूजा में भाग लेने एवं मनता मांगे हुए लोग बच्चों का मुंडन करवाने यहां आते हैं। सामूहिक मुंडन संस्कार के बाद उन्हें पूजा समिति के द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है। आज इस कार्यक्रम में जदयू विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी, भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक एवं स्थानीय समाजसेवी प्रदीप ठाकुर भी विशेष अतिथि के रूप में उपसस्थित थे तथा मुंडन संस्कार के बाद प्रमाण पत्र का वितरण भी अपने हाथों से किया।

