
गैस सिलेंडर में रिसाव से झुलसी महिला की हालत गंभीर। Voice of Darbhanga

जाले : स्थानीय चौधरी मुहल्ला की ब्याहिता महिला एलपीजी चूल्हा से गैस में लगी आग से 95% झुलस गई. जिसे आनन फानन में इसके पडिजनो ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सको ने डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि जाले पश्चमी पंचायत के धर्मेन्द्र चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी बेबी देवी दिन के 10 बजे भोजन बनाने अपने रसोई घर में जाकर गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई की पूरे घर में आग फैल गयी. जिस आंग में वह धुधु कर जल गइ. मौके पर महिला का दोनों आँख भी काम करना बंद कर दिया घर में निकले धुँवां देख जब तक परिजन आते तब तक वह जल चुकी थी. घायल महिला का नैहर सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र मधुबनी बताया जाता है. जहां से इसके नैहर से इसकी माँ व पता दोनों को आने कि सूचना है.

