दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थू गांव में शुक्रवार की सुबह गैस पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग से फूस के 6 घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि गांव के जितेन्द्र झा की पत्नी कविता देवी को उज्जवला योजना के तहत महिनाम गैस एजेंसी से एक सप्ताह पूर्व गैस का कनेक्शन मिला था। शुक्रवार को खाना बनाने के समय आग चूल्हे से सिलेंडर में पकड ली। थोडी ही देर में आग की लपटों ने इतना विकराल रूप ले लिया कि जितेन्द्र झा, दुर्गानन्द झा, दिलीप झा, बच्चू झा, खेलानन्द झा, कैलाश झा आदि के घर जलकर खाक हो गए। झूलसने से कैलाश झा की पत्नी कुमकुम देवी जख्मी हो गई। आग स कैलाश झा के 44 हजार व दिलीप झा के 20 हजार रुपए जलकर खाक हो गए।