
सिधौली में आमसभा की बैठक हुई सम्पन्न।

दरभंगा। ज़ाहिद अनवर
आज रविवार के दिन हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत में आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत के सभी गाँव के प्रतिनिधि से लेकर आम जनता तक उपस्थित दिखे। आम सभा का आयोजन उ0 म0 विद्यालय सिधौली में किया गया था जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अशरफउन निशा, सभापति योगेंद्र रॉय और मंच संचालन देवेंद्र यादव ने किया। इस आमसभा में वर्तमान पंचायत प्रतिनिधि मुखिया और सरपंच आदि कोई भी उपस्थित नहीं थे। इनकी अनुपसिथति में आम सभा का आयोजन होना और इस आम सभा में सैकड़ो की संख्या में लोगो की उपस्थति होना अपने आप में चौकाने वाला विषय है। विदित हो की इससे पूर्व मुखिया द्वारा कई बार आमसभा की बैठक बुलाई गई थी जिसमे नाम मात्र के लोग उपस्थित दिखे थे। उस बैठक को हंगामे के कारण स्थगित करना पड़ा था। लेकिन आज की बैठक शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न होने एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। दो मुखियों पूर्व और वर्तमान के बीच की लड़ाई से इस पंचायत में विकास का काम अभी तक अवरुद्ध बना हुआ है। जिसको लेकर आज की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सर्वसम्मिति से इस बात पर चर्चा हुआ की विकास के काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए। बैठक में अनिल कुमार पासवान, नागेश्वर दास, मो0 नूरऐन, महबूब आलम, और नाज़िम वकील आदि कई लोग भी उपस्थित थे।

