
गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में इनौस ने निकाला प्रतिवाद मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : इन्कलाबी नौजवान सभा इनौस के जिला संयोजन कमिटी के द्वारा और माले के राज्यव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के पोलो मैदान से दलितों पर बढ़ते अपराध को लेकर इनौस नेता गजेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिवाद मार्च निकाला जो शहर के लहेरियासराय टावर चौक पर जाकर एक विरोध सभा में तब्दिल हो गया.
सभा का नेतृत्व इनौस राज्य कार्यकारणी सदस्य रंजीत राम और श्याम सुंदर राम ने संयुक्त रूप से किया. विरोध सभा में इनौस के नेताओं ने बताया कि नीतीश कुमार सरकार में दलितों पर अपराध का ग्राफ बहुत बढ़ गया है. वहीं जिले में दर्जनों दलितों के घर को दबंगों द्वारा जला देना इसका एक जिता जागता उदाहरण है. विरोध मार्च में भोला पासवान, अर्जुन कुमार, शिवपूजन कुमार, नीतीश कुमार, राजन कुमार, कृष्ण पासवान, राजकुमार राम सहित दर्जनों इनौस कार्यकर्ता मौजूद थे.

