
उठो मेरे देश के तहत संयोजन समिति का गठन किया आइसा ने।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
अखिल भारतीय छात्र संगठन आइसा के उठो मेरे देश अभियान के तहत अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर दाथ में सुजीत कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड संयोजन समिति का निर्माण किया गया। इस समिति में सुजीत कुमार को प्रखंड संयोजक, अमरजीत कुमार एवं मंटू राम को प्रखंड सह संयोजक बनाया गया। बैठक में बिहार राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी के प्रखंड प्रभारी अवधेश सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

