
घनश्याम झा की विशेष रिपोर्ट: मैं हूँ मनीगाछी का बंघात पंचायत।

मै हूँ मनीगाछी प्रखंड के बंघात पंचायत अंतर्गत बंघात गांव का एक टोला , मेरा नाम है छर्रापट्टी ।
मै दरभंगा क्या पुरे बिहार मै प्रसिद्ध हूँ । पता है क्यो? क्योकि पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार और पुरे बिहार मे अपनी पहचान रखने वाले श्री नागेंद्र झा का गांव भी बंघात ही है , और उनके पुत्र पूर्व विधायक एवं वर्तमान मे बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन मोहन झा जी भी बंघात के ही है ।
इतना ही नही राजनितिक दृष्टिकोण से मै (छर्रापट्टी टोला) भी कम महत्वपूर्ण नही हूँ। क्योकि मेरे हि गोद मै जन्म लेने वाले मोहम्मद शकीकुल 2006 एवं राजाराम यादव 2011 मे जिला परिषद सदस्य बना। लेकिन फिर भी दर्द से कराह रहा हूँ । कभी कभी ये वेदना सता रहा है कि हमारे गोद मे बसने वाले स्वतंत्रता के 70 वर्षो के बाद भी अंधेरे मे ही रहने को विवश है , शाम के सात बजे ही अंधेरा मुझे अपनी आगोश मे ले लेता है। मेरे कुछ सपुतो ने प्रयास किया दिन रात दौरे तो बहुत दिनो बाद पोल तो गाड़ दिया , लेकिन वो तो वर्षो से एक बुत कि तरह खड़ा मुझे चिढा रहा है ।

