गहबर मे पूजा कर रही महिलाओ को भगाया। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा ( सं सू ) । भरवाड़ा मे गरबी दयाल सिंह के गहबर के जमीन का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। गहबर मे पूजा करने गयी महिलाओ को भगा देने के बाद मामला पुनः गर्म हो गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बी डी राम ने इस मामले मे स्व0 सीताराम सहनी की पत्नी राज कुमारी देवी के आवेदन पर एफआईआर 159/16 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने आवेदन मे कहा है कि वह चार – पांच महिलाओ के साथ गहबर मे पूजा कर रही थी कि राजो निवासी चन्द्र किशोर यादव, अवध किशोर यादव सहित दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे के साथ मारने के लिए पहुँचे। लोगो को आते देख महिलाए गहबर से भाग निकली। यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग गहबर मे तोड़ -फोर किये एवं माईक सहित कई समान लूट कर ले गये। मालूम हो कि विवादित जमीन पर हुए तनाव को पिछले दिन सीओ स्वयंवर झा थानाध्यक्ष रशीद परवेज ने शांत कराया था ।

