Home मुख्य भीषण ठंढ को देखते हुए अलाव की अविलम्ब व्यवस्था की मांग। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 11, 2016

भीषण ठंढ को देखते हुए अलाव की अविलम्ब व्यवस्था की मांग। Voice of Darbhanga

img_20161211_192603_758

दरभंगा: कड़ाके की ठण्ड के बावजूद जिला प्रशासन सोयी हुयी हैं। कहीँ भी अभी तक अलाव का प्रबंध नहीं किया गया हैं। माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने उक्त बातें कहते हुए जिला प्रशासन से मांग किया हैं कि गांव पंचायतो और चौक चैराहों पर अलाव का प्रबंध करें। आज बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांव पंचायतों में घूमकर ठण्ड में गरीबों की स्थिति का जायजा लिया। माले नेता ने कहा कि नोटबंदी की वजह से एक महीने से तो लोगों का मजदूरी ठप्प हैं। चूल्हा जलना मुश्किल हो गया हैं। राशन का भी वितरण में घोर अनियमित्ता हैं। इन स्थितियों में सरकार गरीबों को अविलंब राहत का प्रबन्ध करें और तमाम राशन के उठाव व वितरण की गारन्टी किया जाय।

Share

Leave a Reply