
खुशखबरी: जल्द होगी पत्रकार जाहिद भाई की वलीमा पार्टी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जाने माने वरिष्ठ पत्रकार जाहिद अनवर राजू को उनकी पत्रकारिता से ज्यादा नेकदिली केलिए भी जाना जाता है। हमेशा गरीब गुरबों की मदद आगे बढ कर करते हैं। चूँकि गरीबों की मदद में लगे रहते हैं तो निजी जीवन के खर्चे कंजूसी कर देते हैं। पर बुधवार को पकड़े गए पत्रकारों के बीच तो बच नही पाये। इनकी वलीमा पार्टी(प्रीती भोज) को लेकर फिरदौस जी, पैदल जी, आदि जैसे दिग्गजो ने घेर लिया। पर जाहिद भाई खर्चे से भाग रहे थे। ऐसे में अभिषेक कुमार ने युक्ति सुझाई और समाधान हो गया। अब जल्द ही इनके वलीमा पार्टी की घोषणा करके जिले के तमाम पत्रकारों को बुलाया जाएगा।

