Home मुख्य सरकारी भूमि पर कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 20, 2016

सरकारी भूमि पर कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

img-20161020-wa0064

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघरा पंचायत के पंसिहा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में शंकर लोहार-बहादुरपुर देकुली मुख्य सड़क को पंसिहा चौक के निकट बांस-बल्ला से घेर कर जाम कर दिया। इससे इस पथ पर आवागमन लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा। बाद में पतोर ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों को मनाकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त गांव में माले समर्थक कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा जमा लिया है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। अंचलधिकारी को इस सबंध में पहले ही सूचना दी जा चुकी है। बावजूद कोई प्रशासनिक कारवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया। ग्रामीण गणेश पासवान, पंसस गंगा प्रसाद साह, प्रमोद दास, राम लाल मंडल, ललित मांझी, विरेन्द्र मांझी आदि ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मात्र तीन कमरे हैं। जबकि उक्त विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 800 के करीब है। कक्ष के अभाव में बच्चे विद्यालय पढ़ने नहीं जाते हैं। गांव में 1.64 डिसीमिल सरकारी भूमि है। ग्रामीणों की शिकायत है कि उक्त सरकारी भूमि को विद्यालय के लिए सीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने को कहा गया लेकिन सीओ कुछ दबंगों के मेल में आकर प्रमाण पत्र नहीं देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण कराने में लगे हुए है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सीओ दिनेश कुमार ने इस सबंध में कहा कि इन लोगों का अपना आपसी विवाद है। इसमें प्रशासन क्या कर सकता है। जहां तक अतिक्रमण की बात है तो सभी पंचायतों में सरकारी भूमि अतिक्रमित है। स्थानीय जनप्रतिनिधि आपसी सहमती से इसका निदान करें। जानकारी मिलने के बाद पत्तोर ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने घटनास्थल पहुंच कर जाम को हटवाया।

Share

Leave a Reply