
गहबर की जमीन को हड़पने की साज़िश के खिलाफ विधायक-पार्षद ने भरी हुंकार। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा ( सं सू ) । वाकपटुता के धनी गोनू झा को कोई पराजित नही कर पाया ।उनके समकालीन रहे गुणी गरबी दयाल सिंह के गहबर की जमीन को हड़पने की हर कोशिश नाकाम होगी । मंगलवार को सिंहवाड़ा थाना के भरवाड़ा मे गहबर की जमीन पर माथा टेकने के बाद जुटे ग्रामीणो को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा। उन्होंने कहा कि गरबी दयाल के गहबर की पूजा केवल सहनी समाज ही नही बल्कि आसपास के इलाके के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल से आये श्रद्धालु भी करते रहे हैं। यह जमीन विवाद का मुद्दा नही आस्था का सवाल है। स्थानीय भाजपा विधायक जिवेश कुमार ने कहा कि प्रशासन और सरकार की मिलीभगत से गहबर की जमीन हड़पने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा गोनू झा, गरबी दयाल अमर सिंह कमला के सम्बंध मे देश ही नही दुनिया मे आज भी चर्चा है। ग्रामीणो ने इन्हे बताया कि गहबर की जमीन वर्ष 1987 मे ही राजो के पुर्व मुखिया चन्द्र किशोर यादव ने जैसे तैसे रजिस्टी करा ली तो इतने दिनो बाद गहबर को कब्जा क्यो करना चाह रहे हैं। दोनो नेताओ ने ग्रामीण को भरोसा दिलाया कि प्रशासन से मिलकर इसका निदान निकाला जायेगा। निदान मे अड़ंगा लगाने पर छठ पर्व के बाद यहां महापूजा की जायेगी। पूजा करने आये महिलाओ से बदसलूकी को एमएलसी ने दुखद बताया। दूसरी ओर चन्द्र किशोर यादव का कहना है कि जमीन हमने खरीदा है। विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि गुरूवार को गहबर स्थान में वे पार्षद अर्जुन सहनी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी के साथ खुद पूजा करने जाएंगे। किसी भी कीमत पर गहबर की जमीन को हड़पने नही दिया जायेगा।

