
डीएमसीएच स्थापना दिवस: 22-23 फरवरी को भव्य समारोह, संजय झा मुख्य अतिथि।
दरभंगा: डीएमसीएच का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 22-23 फरवरी को ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। पहले दिन सीएमई, साइंटिफिक सेशन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि दूसरे दिन मुख्य समारोह में राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्य अतिथि रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. यूसी झा ने कार्यक्रम का ब्योरा दिया।आयोजन सचिव डॉ. विजेंद्र मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी को विषय ‘सकारात्मक स्वास्थ्य व सशक्त जीवन’ पर सीएमई व साइंटिफिक सेशन होगा। पेपर प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रदर्शनी, 42 छात्रों को गोल्ड मेडल व पुरस्कार वितरण व 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। शाम 6 से रात 10 बजे तक छात्र-छात्राओं के गायन, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। स्मारिका का विमोचन होगा, संपादक डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सुशील कुमार आदि।

संचालन डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आरिफ शाहनवाज व डॉ. अशोक कुमार करेंगे। सह-अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. कमरुद्दीन अंसारी।23 फरवरी को सुबह 8:30 बजे पुराने कैंपस में ध्वजारोहण (1965 बैच एलुमनाई डॉ. मीना महासेठ द्वारा), महाराज प्रतिमा पर माल्यार्पण व मार्च-पास्ट के साथ जुलूस ए-ब्लॉक पहुंचेगा।

पुस्तकालय में महाराज रामेश्वर सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि, नुक्कड़ नाटक व नृत्य होगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे ऑडिटोरियम में ‘मृत्यु प्रमाणीकरण व आईसीडी-10 मानक’ पर प्रशिक्षण। मुख्य उद्घाटन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे। मानद अतिथि लनामिविवि पूर्व वीसी डॉ. एसपी सिंह व विधायक संजय सरावगी। मौके पर एनेस्थेसिया एचओडी डॉ. हरि दामोदर सिंह आदि उपस्थित।

