Home मुख्य सामूहिक अवकाश पर रहे ग्रामीण आवास सहायक।
मुख्य - September 1, 2016

सामूहिक अवकाश पर रहे ग्रामीण आवास सहायक।

IMG-20160901-WA0019

दरभंगा: ग्रामीण आवास संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से शुरू दो दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को भी आवास सहायकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने के बाद आज सभी प्रखंडो के आवास सहायक सामूहिक अवकाश पर रहे एवं कलेक्ट्रीयेट स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आज के साथ साथ कल शुक्रवार को भी सभी आवास सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दे दी गई है। आकस्मिक अवकाश लेकर पहली सितंबर को समाहरणालय के समक्ष धरना देने का आयोजन सफल रहा एवं अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल पटना में आयोजित प्रदर्शन में सभी आवास सहायक भाग लेंगे। धरना को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के साथ साथ सजल पासवान, रोबिन पुर्बे, अनीस कुमार, अनूप कुमार, मनोज गुप्ता, सरफराज अहमद आदि का भी अहम् योगदान रहा।

Share

Leave a Reply