
कॉरपोरेट मोदी सरकार के प्रति बढ़ रहा है आक्रोश : धीरेन्द्र।

दरभंगा : भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि आगामी 2 सितम्बर का आम हड़ताल मोदी सरकार के खिलाफ उभर रहे व्यापक जनाक्रोश को प्रदर्शित करेगा. वह लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में पार्टी की जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश में कारपोरेट पूंजीपरस्त, संघपरस्त मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में जनविक्षोभ तेज हो गया है. उन्होंने कहा कि आम हड़ताल में ग्रामीण गरीब भी अपनी पूरी ताकत से उतरेगा. वहीं जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के दखल दिहानी की बात तो छलावा ही साबित हुआ. वहीं गरीबों को वर्षो से बसी जमीन से उजारा जा रहा है. उन्होंने बताया कि कटैया मुसहरी बचाओ मार्च 4 दिसम्बर को और 15 दिसम्बर तक सामाजिक परिवर्त्तन यात्रा चलेगी. सम्मेलन की अध्यक्षता कल्याण भारती, सदीक भारती, अवधेश सिंह की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया. इस मौके पर आर.के. सहनी, जंगी यादव, अभिषेक कुमार, नंदलाल ठाकुर, नेयाज अहमद, लक्ष्मी पासवान, ललन पासवान, सत्यनारायण मुखिया आदि ने विचार व्यक्त किये. वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि माले का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिले में बढ़ते सामंती-साम्प्रदायिक हमलों की तीखी भर्त्सना करती है और उत्पीड़कों का सख्त सजा दिलाने
तक जोरदार आंदोलन चलाने का आह्वान करती है. साथ ही इन घटनाओं पर दिल्ली-पटना सरकार की चुप्पी तोड़ने की मांग करती है. इसके अलावा 8 अन्य प्रस्ताव भी पारित किये गये. जिसमें भयंकर सुखाड़ से त्रस्त किसानों को नीतिगत हस्तक्षेप कर फसल क्षति मुआवजा वितरण की मांग, बिहार सरकार की आॅपरेशन दखल दिहानी को फिसड्डी बताया गया है.

