
जीआरपी के हत्थे चढ़ा चोर पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाने वाला अभियुक्त निकला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीते दिनों पहले रेल स्टेशन पर ट्रेन में चोरी करने के क्रम में जीआरपी ने दो लोंगों को धर दबोचा और रेल थाना कांड संख्या 31/17 दर्ज कर धारा 401 भादवी के तहत समस्तीपुर रेल जेल में बन्द कर दिया। इस मामले में पकड़े गए चोर में एक कमतौल थाना क्षेत्र के मो0 हारून के सत्यापन के लिए कमतौल पुलिस से जीआरपी दरभंगा ने सम्पर्क साधा तो उसका खौफनाक चेहरा सामने उभर कर आया। जिसे कमतौल पुलिस को बीते करीब सात महीनो से बेसब्री से तलाश थी। मो0 हारून अपने मासूम एक पुत्र ,एक पुत्री एवं पत्नी को 18 अक्टूबर 2016 की रात टेकटार रेल स्टेशन से सटे उतर पशिम में एक झोपड़ीनुमा मकान में पेट्रोल छिड़कर जिन्दा जलाकर हत्या करने वाला कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत वाजिदपुर बहपूरा निबासी छोटाई पमरिया का पुत्र निकला।
इस मामले में कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि मो0 हारून ट्रिपल मडर केस का अभियुक्त है जिसकी तलाश पुलिस को थी। अब दरभंगा कोर्ट से प्रोटक्शन वारंट निर्गत करा कर समस्तीपुर रेल जेल अधीक्षक को दिया जा रहा है जिससे इस ट्रिपल हत्याकाण्ड में अभियुक्त को सजा दिलाया जा सके।

