गुजरात दलित उत्पीड़न के विरूद्ध माले का प्रतिवाद मार्च
दरभंगा : भाकपा माले ने गुजरात दलित उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला. पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गोरक्षा समिति पर प्रतिबंध लगाने और दलित उत्पीड़न पर प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे जैसे सवाल उठाये गये. प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से निकलकर लहेरियासराय टावर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया. मार्च का नेतृत्व सदीक भारती, देवेन्द्र कुमार, अवधेश सिंह, नंदलाल ठाकुर, हरि पासवान, उमेश साह कर रहे थे. वहीं सभा को मो. जमालउद्दीन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में दलित उत्पीड़न की घटना बढ़ गई है. नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान और जीतनराम मांझी को भाजपा गठबंधन से बाहर आ जाना चाहिए.

