
नगर विधायक के क्षेत्र में गूंजता रहा गोपालजी ठाकुर जिंदाबाद के नारे! Voice of Darbhang

दरभंगा: रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के दरभंगा नगर में आगमन पर उनके स्वागत में सबसे तगड़ी सक्रिय टीम बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर का दिखा। पचासों बाइक पर छोटे बड़े गोपालजी ठाकुर का बैनर लिए कार्यकर्त्ता बार बार गोपालजी ठाकुर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कभी नगर विधायक के ख़ास चेले कहे जाने भी कल उनके साथ न खड़े थे और न ही उनका जयकारा लगा रहे थे। बल्कि नगर विधायक के सामने भी गोपालजी ठाकुर जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। पार्टी सूत्रों की माने तो झुंझुलाये नगर विधायक अपने चेलों को इसके लिए कई बार फोन लगाते रहे, पर किसी ने उनका फोन रिसीव तक नही किया। केवल लोहिया चौक पर एकबार सभी नेताओं के जिंदाबाद का नारा लगाया गया तो नगर विधायक संजय सरावगी जिंदाबाद का नारा लगा दिया गया।
ज्ञात हो कि नगर विधायक के क्षेत्र आयोजित मिथिला लोक उत्सव में बोलने का मौका नही मिलने को अपना अपमान बताने वाले नगर विधायक संजय सरावगी बीच कार्यक्रम से निकल गए थे। तो अब जब उनके नगर क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में उनकी जगह गोपालजी ठाकुर के जिंदाबाद के नारे लगे तो क्या अब इसे पार्टी द्वारा अपमान मान कर कहीं पार्टी तो नही छोड़ देंगे। पुरे कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक की इस हालत पर वरीय पार्टी नेता भी खूब चुटकी लेते दिखे गये पर पार्टी अनुशासन के खातिर कोई सार्वजनिक बयान नही दे सके। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुशील मोदी लॉबी का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में नही चल पाया और उस लॉबी के कमजोर होने से संजय सरावगी का कद भी पार्टी में छोटा हुआ। लोगो ने बताया कि सुशील मोदी के वरदहस्त के कारण ही संजय सरावगी पार्टी के वरीय नेताओ की उपेक्षा करके लगातार मनमानी करते थे। शायद इसी नतीजा था कि सर्वसम्मत समर्थन प्राप्त जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर का चयन न हो कर मनोनयन द्वारा हरी सहनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। परंतु इस अभिनंदन समारोह में नगर विधायक का गुरुर उनके पार्टी कार्यकर्ता ही चूर करते नजर आये और शायद यह नये प्रदेश अध्यक्ष का सुशील मोदी लॉबी से न होना बताया जा रहा है।

