Home मुख्य जीवीएम नामक चिटफंड कम्पनी चलाने के आरोप में संचालक गिरफ्तार।
मुख्य - September 5, 2016

जीवीएम नामक चिटफंड कम्पनी चलाने के आरोप में संचालक गिरफ्तार।

IMG-20160905-WA0029

दरभंगा: चीटफंड कम्पनी के द्वारा गरीबों का लाखों रूपया गबन कर लिये जाने का मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के ईमामबारी मुहल्ले में उस समय उजागर हुआ जब सैकड़ों की तादात में महिला-पुरूषों ने कम्पनी के प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने पैसे की मांग की. खबर मिलते ही लहेरियासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन भीड़ को बेकाबू देख इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. तो मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रबंधक समेत दो कर्मचारी को पूछ-ताछ के लिए लहेरियासराय थाना लाई. लेकिन भीड़ लहेरियासराय थाना भी पहुंच गई और खबरे लिखे जाने तक लोग वहीं डेरा जमाए हुए थे और अपने पैसे की वापसी की मांग कर रहे थे. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जीवीएम नाम की कम्पनी यहां चल रही थी, जो लोगों को एक लाख रूपये लोन दिलाने पर सात हजार रूपये ले रही थी और 50 हजार रूपये लोन देने पर 3500 रूपये ले रही थी. कम्पनी का कहना था कि एक लाख लोन उन्हें 15 दिनों के अंदर दे दिया जायेगा और उनसे प्रतिदिन 350 रूपया लोन सधने तक लिया जायेगा. ऐसे में करीब 300 से 400 लोगों ने कम्पनी को हजार रूपये से लेकर 10 हजार रूपये तक का डिपोजिट जमा कर दिया. जिसमें बड़ी तादात में महिला समूह की महिलायें भी शामिल थी. लेकिन 20 दिन पूरा होने के बावजूद भी इनलोगों को लोन की रकम नहीं दी गई, जिसके बाद आज बड़ी तादात में अपने पैसे की वापसी को लेकर लोग वहां पहुंचे. इसी बीच समस्तीपुर के मुसेपुर का रहने वाला प्रबंधक धर्मेन्द्र राय लोगों के हत्थे चढ़ गया और लोग उससे पैसे की मांग करने लगे.

FB_IMG_1473126736225

खबर लिखे जाने तक प्रबंधक के उपर कांड दर्ज कराने के लिए किसी भी व्यक्ति ने आवेदन नहीं दिया है. सभी लोग अपने पैसे की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के बयान पर मामला दर्ज कराया जायेगा. पकड़े गये तीन लोगों में एक महिला भी शामिल है.

Share

Leave a Reply