Home मुख्य अग्निकांड में आधा दर्जन घर जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 26, 2017

अग्निकांड में आधा दर्जन घर जलकर राख। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1493225854476

सिंहवाड़ा: सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में अज्ञात कारण से 6 लोगों का घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया. परंतु आग की लपट इतनी तेज थी कि घर में रखे जरूरी सामान के साथ घर जल कर राख हो गया. आग में तीन लाख से अधिक की संपत्ति जल गई है. आग में तेज नारायण यादव, सत्यनारायण यादव, बेचू सहनी, जलेश्वर सहनी, ललन भगत एवं रामबहादुर भगत के खपरैल घर जल गए हैं. समाचार प्रेषन तक स्थानीय प्रशासन की ओर से अग्निपीड़ितों की सुधि नहीं ली गई थी. बहर हाल स्थानीय मुखिया त्रिवेनी सहनी ने अग्निपीड़ितो से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया.

Share

Leave a Reply