
साढ़े ग्यारह बजे तक प्रखंड कार्यालय में नही पहुँचते कर्मी! Voice of Darbhanga

भवन मिश्रा की रिपोर्ट
दरभंगा: लोगो के द्वारा सुचना मिलने पर जब वॉइस ऑफ़ दरभंगा के सूत्र जब शनिवार की सुबह 11 बजे जिले के हायाघाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची तो लोगो द्वारा दी गयी सूचना सत्य पायी गयी। मेन गेट खुला था। कुछ कमरे भी खुले थे। पर कर्मी नदारद थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे एक कर्मी पहुंचे तो बताये कि पान खाने गए थे। न किसी अन्य कर्मी के बारे में कुछ बताये न ही अपना नाम तक बताये। कोई पदाधिकारी भी जवाब देने को मौजूद नही थे।

