
हरियाणा से भगायी लड़की बहेड़ा में बरामद

दरभगा: पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से विगत तीन माह पहले भगाकर लायी गयी एक युवती को बहेड़ा से बरामद कर लिया। उसे बहेड़ा बाजार निवासी मो. अरमान भगाकर ले आया था। मो. अरमान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बताते चलें कि उक्त युवती की बरामदगी और मो. अरमान की गिरफ्तारी के लिए सोनीपत पुलिस ने यहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई बार छापेमारी की थी। लेकिन अंतत: बहेड़ा पुलिस ने सोमवार को युवती को बरामद कर लिया। इसकी सूचना सोनीपत पुलिस को दे दी गयी है।

