Home मुख्य रात को घर से गायब हुई नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 11, 2016

रात को घर से गायब हुई नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज। Voice of Darbhanga

img_20161211_184037_563

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के लहवार गाँव से एक सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है।लड़की के चाचा के आवेदन पर स्थानीय थाना मे अज्ञात लोगों पर कांड संख्या 158/16 दर्ज किया गया है ।दर्ज प्राथमिकी मे बताया गया है कि विगत छः दिसंबर को उनकी तीन भतीजीयां खाना बनाकर रात मे अपने धर मे सो गयी।देर रात जब एक बहन शौच जाने के लिए साथ चलने हेतु आवाज दी तो जबाब नहीं मिलने पर बिस्तर पर खोजी मगर नहीं मिली। परिवार के सदस्यों को जगाकर काफी खोजबीन किया गया मगर नहीं मिली। तब अंत में चाचा ने स्थानीय थाना मे कांड संख्या दर्ज कर भतीजी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगायी है ।स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कारवाई मे जुट गयी है।

Share

Leave a Reply