
हाविभौआर काण्ड के विरोध में भाजपा ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर : हावीभौआर में नवाह जुलुस पर पथराव और रविवार को हुए पुलिस फायरिंग एवं लाठीचार्ज घटना के विरोध में भाजपा बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन तुष्टिकरण की नीति अपनाये हुई है और निर्दोष हिंदुओं को बेरहमी से पीट कर अपनी मंशा व्यक्त कर दी. पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाशंकर ठाकुर, मुकुंद चौधरी, राजेश रंजन,प्रमोद चौधरी, सुनील ठाकुर, विमल झा,भोला मंडल, संतोष पासवान, तेजू पासवान, अशेश्वर पासवान एवं अमित झा आदि मौजूद थे.

