Home मुख्य हावीभौआर कांड को लेकर 4 मई को भाजपा फिर उतरेगी सड़क पर। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 28, 2017

हावीभौआर कांड को लेकर 4 मई को भाजपा फिर उतरेगी सड़क पर। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1493398849036दरभंगा: बेनीपुर के महिनाम में भाजपा के तीनों मंडलों के प्रमुख कार्यकतार्ओं की एक बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष शंकर भागवान पूर्वे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक मे अगामी 4 मई को बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय पर हावीभौआर शोभायात्रा में गिरफ्तार निर्दोष लोगों की रिहाई, शोभायात्रा पुन: निकालने, घटना की उच्चस्तरीय जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक व प्रदीप ठाकुर, पूर्व प्रखंड प्रमुख वीणा झा, रामपदारथ ठाकुर तथा जिला महामंत्री संजीव साह व शिवजी यादव तथा प्रवक्ता अभय झा को कार्यकतार्ओं ने पाग-माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक के दौरान प्रस्तावित प्रदर्शन कार्यक्रम हेतु एक 15 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी. प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बेनीपुर की धरती पर ये ऐतिहासिक प्रदर्शन कार्यक्रम होगा जिसमें प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार एवं पार्टी सांसद अश्वनी चौबे सहित दर्जनों नेता भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन राज्य सरकार के तुष्टिकरण नीति के खिलाफ है और जबतक हमारी मांगे पूरी नही होंगी पार्टी की ओर से आन्दोलन जारी रहेगा. जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कार्यकतार्ओं से कार्यक्रम की सफलता को लेकर  प्रयत्नशील रहने की अपील की. बैठक में मुरारी मोहन झा, रितेश चौधरी, सोनू ठाकुर, प्रवीण झा, ललित झा, कैलाश झा, नवीन झा, राजू साह, विन्दे सहनी, अमरनाथ शर्मा, लक्ष्मण राय एवं पवन कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply