
हावीडीह कांड के विरोध में 17 मई को भाजपा करेगी प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को आशापुर में जिला उपाध्यक्ष रामपदारथ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने हावीडीह कांड को लेकर 17 मई को भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होने कहा कि इस प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विरोधी दल के नेता प्रेम कुमार एवं सांसद अश्विनी कुमार चौबे सहित कई प्रदेश एवं जिलास्तरीय नेता भाग लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाने की अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री संजीव साह ने कहा कि जिले के सभी 32 मंडलों से कार्यकर्ता इस प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला महामंत्री शिवजी यादव ने कहा कि हावीडीह एवं हावीभौआर कांड प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। इसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम होगी। बैठक में आज प्रदर्शन कार्यक्रम का संयोजक अमित कुमार झा पप्पू को तथा सह सयोजक अवघेश झा को बनाने की घोषणा की गई । बैठक में नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे, मंडल अध्यक्ष संतोष झा, मुनिन्द्र यादव, राजीब कुमार झा, कैलाश झा, नेती राम, संतोष पासवान सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

