
मुख्यालय के नजदीक होने पर भी विकास से कोसों दूर है महनौली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत आने वाला महनौली गाँव आजादी के सत्तर वर्ष बाद भी दुर्दशा की स्थिति झेलने को विवश है। इस गाँव का सौभाग्य है कि इसकी दुरी जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर है। पर यही सौभाग्य विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के मुह पर करारा तमाचा भी है कि जिला मुख्यालय से इतने करीब होने के बाद भी आज़ादी के सत्तर साल बीत जाने पर भी आज पक्की सड़क और नाले का आभाव झेल रहा है। बारिश के मौसम में यहां की स्थिति बद से बदतर हो जाती है। गाँव के युवक अभिनव कुमार ने बताया कि गाँव अच्छा घर होने के वाबजूद उन्हें शहर में रहना पड़ रहा है क्योंकि उनका काम कुछ ऐसा कि फिल्ड वर्क केलिए कभी भी निकलना पड़ता है। ऐसे में यदि गाँव में रहे और बारिश हो गयी तो कीचड़ सने सड़क पर बाइक से निकलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। गाँव के बुद्धिजीवी रामराजी पासवान, हीराकांत सिंह, रमेश भगत, सुरेश कुमार, बंटी सिंह आदि बताते हैं परिसीमन भी बदला, प्रतिनिधि भी बदले पर गाँव की सूरत अभी तक नही बदली।

