
मौनी बाबा की जमानत याचिका पर 16 फरवरी को सुनवाई, अदालत ने केस डायरी मांगी।
दरभंगा: जिले के चर्चित महिला थाना कांड संख्या 182/25 के अभियुक्त राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा की अग्रिम जमानत याचिका (11/26) पर पॉक्सो विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई।अदालत ने अनुसंधानकर्ता से अद्यतन केस डायरी प्रस्तुत करने व प्राथमिकी सूचिका को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। जमानत पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की गई। पीड़ित व आरोपी पक्ष की नजर अब इस तारीख पर टिकी है।


