
छेड़छाड़ की घटना से भारी तनाव, कई थानों की पुलिस कर रही कैम्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मूसापुर गाँव में आज शाम एक लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर भारी तनाव का माहौल उतपन्न हो गया। लड़की को बचाने आये लड़की के भाई चिंटू सिंह एवं पिंटू सिंह को छेड़खानी करनेवाले लड़को ने हमला करके घायल कर दिया है। हमलावरों ने ब्लेड और चाकू मार कर दो लड़कों को घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में भारी तनाव का माहौल उतपन्न हो गया। इस तनाव को देखते हर कई थाने की पुलिस गांव में पहुँच कैम्प कर रही है। दोनो घायलों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

