Home मुख्य गाँव-गाँव श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर न्याय व अधिकार का संघर्ष तेज करने का माले ने लिया संकल्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 27, 2017

गाँव-गाँव श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर न्याय व अधिकार का संघर्ष तेज करने का माले ने लिया संकल्प। Voice of Darbhanga

IMG_20170127_101646

दरभंगा: भाकपा माले जिलासचिव बैधनाथ यादव व कार्यालय प्रभारी कामरेड आर के सहनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य व्यापी आह्वान पर जिले के 200 गाँव टोले पर रोहित वेमुला, डीका कुमारी , जगमाया देवी, हीरा पासवान, वकील कुजरा, सत्यनारायण यादव, कमलेश्वरी ऋषिदेव, चानो राम, राम बलिराम को श्रद्धांजलि दी गई है ।  पुनहद कोर्थू के टोला पर सामंती हमले एवं छपरार मे माले कार्यकर्ता रामाशंकर सहनी के घर पर वेवजह पुलिसिया छापेमारी की निंदा की है । श्रध्दांजलि सभा के दौरान विशुनपुर के धोवी टोल पर बोलते हुए माले जिलासचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि नोटबदी के कारण आम आदमी की जिंदगी को तबाह कर दिया गया है साथ ही बिहार के सामंतो के द्वारा  हमला कर हत्या करवाया जा रहा है।  नीतिश सरकार चुप रहने के कारण गरीबो को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है । अधिकार के लिए आन्दोलन जनता को खुद ही अपने आप को सशक्त बनाकर हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा । माले नगर मे प्रिन्स कर्ण, चन्दन मुखिया, चन्दनपट्टी मे माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहकर अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए गांव टोले बैठक करने पर जोर दिया है । बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत देकुली मे खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड लक्ष्मी पासवान ने कहा कि दलित गरीब संघर्ष कर ही अधिकार लिया है। दिल्ली पटना सरकार अधिकार पर हमला ही कर रही है। मनियारी गाँव के सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य बहादुरपुर प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि समाजिक न्याय के तीन आधार शिक्षा, रोजगार और भूमि अधिकार है अन्याय के खिलाफ इंसाफ की मांग उठाई जाएगी और 19 फरवरी को होने वाले  अधिकार रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है । सदर प्रखंड के छपकी मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई है आगे प्रखंड सचिव अशोक पासवान ने कहा कि जनता को खुद ही अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए गांव टोले पर राजद-भाजपा के खिलाफ जनता का संघर्ष तेज करना होगा । कल्याण छात्रावास मे भी सैकड़ो छात्रो ने श्रध्दांजलि अर्पित कर अधूरे कार्यभार को पूरा करने का संकल्प लिया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता रंजीत राम ने कहा कि दिल्ली पटना मे सत्तासीन मोदी नितीश सरकार मे दलित गरीबो को सुरक्षा नही मिल रहा है। अधिकार के लिए जनता को खुद ही संगठित होकर संघर्ष करना होगा । अल्पसंख्यक छात्रावास मे भी सैकड़ो छात्रो ने श्रध्दांजलि अर्पित कर अधूरे कार्यभार को पूरा करने का संकल्प लिया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता सह आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि नजीब को लेकर मोदी सरकार असली मुजरिम को बचाने का प्रयास कर रही है और जनता को भ्रमित किया जा रहा है। देश के विभिन्न जिलो मे  आवाज उठना शूरू हो गया है इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है । जिले के विभिन्न प्रखंडो शहरो मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई है  और  अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए गांव टोले बैठक करने पर जोर दिया है ।

Share

Leave a Reply