Home मुख्य ट्रेन दुर्घटना को लेकर शोक सभा आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 21, 2016

ट्रेन दुर्घटना को लेकर शोक सभा आयोजित। Voice of Darbhanga

img-20161121-wa0133दरभंगा:  भाकपा-माले की ओर से पार्टी के जिला कार्यालय में पटना- इंदौर ट्रेन हादसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत व नोट बंदी के दौरान हुए मौत को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया .

शोक सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया . उन्होंने कहा कि भाकपा-माले ने इंदौर-पटना ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करता है . वही उन्होनें बताया कि रेलवे की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी रेल दुर्घटना घटी है. पार्टी दुर्घटना में मरे लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. साथ ही दुख की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है. वहीं मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपए का मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग भाकपा माले द्वारा केन्द्र सरकार से करती है.

भाकपा(माले) जिला सचिव ने सभी घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था की बात कही. शोक सभा में भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आरके सहनी ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के कहत कई लोगों की जानें ले ली और अब रेलवे की आपराधिक लापरवाही की वजह से 100 से अधिक लोग मारे गये हैं. यह भी सरकार की ही असफलता को जाहिर करता है. शोक सभा को भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य प्रो. कल्याण भारती, लक्षमी पासवान, प्रिंस कर्ण, मोहम्मद जमालुद्दीन, रानी शर्मा, गुड़िया कुमारी, खुशबु कुमारी, चन्दन कुमार, मोहम्मद अजमत, गंगा मंडल, अनीता देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया

Share

Leave a Reply