
गांजा भरे सिगरेटों के साथ तस्कर गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट प्रखड अंतर्गत एपीएम थाना थानाक्षेत्र से पुलिस ने ब्रह्मोतरा गाँव से इंद्रजीत कुमार नामक एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब दो सौ गांजा भरे सिगरेट के साथ बड़ी मात्रा खाली सिगरेट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त तस्कर स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को गांजा सप्लाई करता था।

