
मकान के छत पर छिपा कर रखे शराब की बोतलों के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर कमतौल थानाध्यक्ष राज कुमार राय के नेतृत्व में कमतौल थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के कमतौल पंचायत के मुसहरी टोला स्थित शराब कारोबारी सोगारथ पासवान के पुत्र मोहन पासवान के मकान के छत से 67 बोतल बिदेशी शराब बरामद किया है।
मकान की छत पर छिपा कर रखे विदेशी शराब 180 एम एल पैक में 46 बोतल व 375 एम एल के पैक में 21 बोतल बरामद किया है । बताया जाता है कि शराब कारोबारी अपने मकान की छत पर शराब के बोतलों को छुपा कर धंधा करते थे ,जिसकी सूचना मुखबिरों ने पुलिस को दी थी ,जिसके तहत शराब की बरामदगी की गई।
इस घटना को लेकर कमतौल थानाध्यक्ष के स्वलिखित आवेदन पर सोगारथ पासवान के पुत्र मोहन पासवान के विरुद्ध कांड सं 83/17 दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।।इस संदर्भ में रविवार को कमतौल थाना पर बुलाये प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी श्री अहमद ने बताया कि बरामद सभी शराब 375 एम एल में 21 बोतल व 180 एमएल में 46 बोतल है ।गुप्त सूचना के तहत छापामारी को अंजाम दिया गया है ।शीघ्र और भी क्षेत्र के कई धंधेबाज को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी।

