Home मुख्य डीएमसीएच का इतिहास है पुराना : डा. भट्ट। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2017

डीएमसीएच का इतिहास है पुराना : डा. भट्ट। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487624098780दरभंगा: डीएमसीएच में 23 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व छात्रों ने सोमवार आईएमए हॉल अल्लपट्टी में एक प्रेस वार्ता की. जिसको संबोधित करते हुए 1962 बैच के डा. एम एस भट्ट ने कहा कि डीएमसीएच का इतिहास काफी पुराना रहा है यहां से निकले डॉक्टर इस कॉलेज का नाम देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रौशन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में 50 साल से चिकित्सकीय पेशे से जुड़े करीब 45 डॉक्टर इसमें शामिल होंगे. इस मौके पर डा. राजकिशोर लाल दास ने कहा कि हम पूर्व के छात्रों को इस कॉलेज को आगे ले जाने के लिए अपना सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसको लेकर काम शुरू कर दिया है. कई यूनिवर्सिटी से भी बात की गई है. श्री दास ने कॉलेज में बिताए समय को भी याद किया. गोल्डन जुबली समारोह की संयोजक डा. मीना महासेठ ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर 50 साल से प्रेक्टिस कर रहे डीएमसीएच से 45 डॉक्टरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. 2 दिन पूर्व से यहां डॉक्टर आने लगे हैं. इस मौके पर डा. रमण कुमार वर्मा, डा. के पी महासेठ, डा. गंगानाथ झा, डा. ओम प्रकाश आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर इस विशेष अवसर पर डीएमसी परिवार की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

Share

Leave a Reply