
होली केलिए शराब लेकर ससुराल जाने वाले को उत्पाद विभाग ने पहुँचाया जेल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय स्टेशन पर शनिवार को उत्पाद विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कोलकाता से पेप्सी की बोतल में शराब भरकर ला रहा था। गिरफ्त में आया शिवदास तांती बहेड़ा थाना क्षेत्र के कोटबन्ना गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि पुलिस से बचने के लिए पेप्सी के बोतल में शराब भरकर ला रहा था। हालांकि, उसने जीवन में कभी शराब नहीं पी है। उसने बताया कि होली के मोके पर ससुराल जाना था। साला को खुश करने के लिए शराब लेकर आया था। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर गांव में उसका ससुराल है। लेकिन, वह ससुराल जाने की जगह जेल पहुंच गया। उत्पाद अधीक्षक दीन बंधु ने बताया कि गंगासागर ट्रेन से शराब की बड़ी खेप आने की सूचना थी। चे¨कग अभियान के दौरान वह पुलिस को देख भागने लगा। जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास से कोई शराब की बोतल नहीं मिला। लेकिन, उसने खुद पेप्सी की बोतल में शराब होने की बात कबूल लिया। जब जांच की गई तो शीतल पेय जल की जगह शराब निकला। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

