
घर का पैसा जुआ में हार गए तो हिसाब देने के डर दिया लूटकाण्ड को अंजाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घर के काम का पैसा जुआ में हार जाने से घर में पैसे का हिसाब देने के डर से 7 जनवरी को तीन दोस्तों ने मिलकर लूट की योजना बनाकर एक बाइक सवार से बाइक, मोबाइल व पैसे की लूट की. जिसको लेकर बाइक मालिक इंदिरा आवास सहायक कमतौल प्रखंड अंतर्गत धरमपुर निवासी राज कुमार चौधरी के पुत्र भवेश कुमार ने कमतौल थाना में कांड संख्या 3/17 दर्ज कराया था. मामले को लेकर कमतौल थाना प्रभारी राज कुमार राय, व सिंहवाड़ा थाना प्रभारी एसके सिन्हा की ओर से कई दिनों तक वैज्ञानिक अनुसंधान करने के क्रम में मामले का पर्दाफाश किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों युवकों श्याम कुमार, अमन सिंह व गौतम कुमार ने पूछताछ के क्रम में बताया कि जुआ खेलने के क्रम में पैसे हार जाने से घर में पैसे का हिसाब पापा से मांगने की डर से लूट की योजना बनाई. 7 जनवरी को हरिहरपुर से भालपट्टी जाने वाली सड़क के बीच में उक्त बाइक सवार को ओवर टेक कर रोका जिसके बाद उसके सिर पर रॉड रख कर उससे बाइक, मोबाइल व पैसे से भरा वालेट लूट लिया. लूटकांड में गिरफ्तार युवक अमन सिंह के पिता की 5 बस चलती है.

