
अस्पताल परिसर से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान में स्थानीय पीएचसी परिसर से आज अतिक्रमणकारियों को खाली कराया गया. परिषद् एवं सड़क किनारे बनी झोपड़ियों को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रखी थी. पूर्व में नोटिस देने के बावजूद परिसर खाली नहीं किया गया था, जिसे देखते हुए पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. अतिक्रमण खाली करने में आम से लेकर खास लोगों की झोपड़ी खाली कराई गई. स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी के भाई कृष्णकांत हजारी द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के कार्य में सीओ नरेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी शामिल थे.

