Home मुख्य विशाल जुलुस के साथ समाप्त हुआ भूमि अधिकार सत्याग्रह। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 21, 2016

विशाल जुलुस के साथ समाप्त हुआ भूमि अधिकार सत्याग्रह। Voice of Darbhanga

img-20161021-wa0086

दरभंगा: भूमिहीनों- गरीबों ने भरी हुंकार, लेकर रहेगें भूमिअधिकार” नारे के साथ सैकड़ों ग्रामीण गरीबों ने भाकपा(माले) व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मज़दूर सभा(खेग्रामस) की दरभंगा जिला कमिटी के नेतृत्व में दरभंगा जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पोलो मैदान से निकलकर दरभंगा कमिशनरी, समाहरणालय, लहेरियासराय  टॉवर होते जुलूस पुन: पोलो मैदान में आया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा(माले)जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जंगी यादव, जिला सचिव प्रो कल्याण भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार आदि ने किया। पोलो मैदान में अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि गरीबों-भूमिहीनों के सवाल पर सरकार-प्रशासन केवल कागजी खेल खेल रही हैं। और जमींन पर कुछ नहीं हो रहा हैं। वहीँ उल्टे बसे हुए गरीबों को उजाड़ने की साजिश रची जा रही हैं और प्रशासन भी भूमिचोरों के कठपुतली बनी हुयी हैं। सभा को नेतृत्वकर्त्ताओं के अलावे बैद्यनाथ यादव(छोटा), हरि पासवान, इंसाफ मंच के जिला संयोजक नेयाज अहमद, मो जमालुद्दीन, विश्वम्भर पासवान, मनोज यादव, सत्यनारायण मुखिया, अखिल भारतीय किसान सभा रोहित कुमार सिंह, शिवन यादव, प्रवीण कुमार यादव, इनौस के गजेन्द्र ना शर्मा, आइसा के प्रिंस कुमार कर्ण, माले के देवेन्द्र कु साह, मो सदिक् भारती आदि ने संबोधित किया। आज भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, अभिषेक कुमार, अशोक पासवान और बैद्यनाथ यादव का प्रतिनिधिमंडल का दरभंगा डीएम से 11 सूत्री मांग-पत्र पर सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता में दरभंगा में दखल देहानि को लेकर एक कमिटी बनाने को लेकर वे प्रयास करेंगे। और उससे अगर सामाजिक कार्यकर्त्ता रहेंगे तो प्रशासन को वास्तबिक फीडबैक मिल पायेगा। और पर्चाधारियों के दखल देहानि को लेकर कुछ केंद्रों पर पहल करने पर सहमति बनी हैं। इसके बाद भूमिअधिकार सत्याग्रह का कार्यक्रम ख़त्म किया गया।

Share

Leave a Reply