Home मुख्य मानव श्रृंखला के दौरान हृदयघात से मृत आवास सहायक केलिए शोक सभा आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 24, 2017

मानव श्रृंखला के दौरान हृदयघात से मृत आवास सहायक केलिए शोक सभा आयोजित। Voice of Darbhanga

IMG_20170124_152946

दरभंगा: मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड के ग्रामीण आवास सहायक मृतक हर्षबर्धन सिंह उर्फ़ पंकज सिंह के लिए दरभंगा जिला के सदर प्रखंड में शोक सभा आयोजित किया गया।

जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ दरभंगा के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में अनीस कुमार ,रोबिन कुमार पूर्वे, आदया झा ,खुशबू गुप्ता, पंकज कुमार चौधरी, प्रणव कुमार ठाकुर ,मनोज गुप्ता, अनूप कुमार ,इक़बाल अहमद, और  अल्ताफ मसूद ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया।

जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि  आर्थिक तंगी से जूझ रहे इंदिरा आवास सहायक 35 वर्षीय मृतक हर्षवर्धन नारायण सिंह उर्फ पंकज सिंह , पंदौल प्रखंड के श्रिपूरहाटि  मध्य के इंदिरा आवास सहायक के पद पर कार्यरत थे। लगभग 10 महीने से उनको वेतन नहीँ मिल रहा था । वेतन नहीँ मिलने के कारण परिवार भयंकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे । उनके तीन छोटे बच्चे है। इनमें से दो निजी स्कूल में पढ़ते थे। मगर स्कूल का फीस जमा नहीँ होने के कारण बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया था। राशन वाले ने राशन देना बन्द कर दिया था। उससे भी ज्यादा भयावह स्थिति तब हुई जब विभाग के द्वारा उसे मानव श्रृंखला के लिये यहाँ – वहाँ भेजने लगे। कहीँ जाने के लिये उनके पास पैसे नहीँ थे। उनके परिवार के सदस्य बताते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण , हमेशा दुःखी रहते थे । आमदनी का जरिया और दूसरा कोई नहीँ था । कई महीनों से अपने जीवन के दूखमय जीवन से जूझ रहे थे ।

उनके सम्बन्ध ने पता चला कि मानव श्रृंखला से वापस आने के बाद दिल में दर्द होने की शिकायत की , फ़िर अचानक बेहोश होकर गिर गये । डाक्टर ने आकर चेक किया तो उनकी सांसे रुक चुकी थी। उनकी मौत हो चुकी थी।अपने परिवार को बेसहारा छोड़कर जा चुके थे।  बिहार सरकार जहाँ नशामुक्त समाज या बेहतर समाज की दावा करते है , वहीँ उसके कर्मचारी वेतन के लिये दर – दर भटक रहे हैं , मर रहे हैं। उन्हें सुनने – समझने वाला कोई नहीँ। बिहार सरकार कर्मचारी से काम तो लेते हैं , मगर काम के बदले दाम देने में आनाकानी करते हैं । इसतरह कैसे समझे की बिहार की दुर्दशा अब बदली है।

शोकसभा में मौजूद कर्मियों ने अपने मृतक साथी को न्याय दिलाने केलिए हर स्तर पर संघर्ष करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply