
मानव श्रृंखला को लेकर आयोजित साईकिल रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : 21 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. नेहरू स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने रवाना किया. यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचा. जहां जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मद्य निषेद के समर्थन में बनने वाली मानव शृंखला को ऐतिहासिक बताते हुए सभी से इसमें भाग लेने का आह्वान किया. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त विवेकानन्द झा, अनुमंडल पदाधिकारी गजेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद, रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

