
जनसमस्याओं को लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाधरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल ठाकुर ने बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में एक दिवसीय महाधरना पर बैठे. जहां ठाकुर के साथ बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उक्त महाधरना स्थल पर पूर्व विधायक के साथ बैठकर विधानसभा क्षेत्र के 31 जनसमस्याओं के निदान की मांग कर रहे थे.
इन समस्याओं को लेकर गोपालजी ठाकुर ने कहा कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन की सरकार ने विकास अवरूध कर रखी है. जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को 31 जमसमस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें बेनीपुर प्रखंड में पावर ग्रीड की निविदा के बावजूद आज तक कार्य प्रारंभ नहीं होने से हो रही परेशानी, बेनीपुर प्रखण्ड अंतर्गत विश्वनाथपुर में औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के लिए भूमि उपलब्ध होने के बावजूद आजतक कार्य प्रारंभ नही हुआ, अविलम्ब कार्य प्रारंभ करवाने की मांग, बेनीपुर प्रखण्ड अंतर्गत कन्हौली ग्राम में कमला नदी पर पुल का निर्माण हो चुका है. लेकिन एप्रोच सड़क नही होने के कारण आजतक पुल आवागमन के लिए चालू नहीं किया जा सका है. केवंटी के पूर्व विधयाक अशोक यादव ने कहा कि विधायक सुनील चौधरी को क्षेत्र से कोई मतलब नही रहता। वे बस सरकार में अपने व्यवसाय को बढ़ाने केलिए लगे हैं। वही वरिष्ठ नेता अशोक नायक ने कहा कि मंत्री अब्दुलबारी सिद्दकी विकास विरोधी हैं। बेनीपुर की स्वीकृत योजनाओ को अलीनगर ले जाना चाहते हैं. नितीश सरकार दलित- महादलित, पिछड़ा -अतिपिछड़ा वर्ग विरोधी हैं। माँग नहीं मानी गई तो सड़क पर आंदोलन भाजपा कार्यकर्ता करेगी. महाधरना के बाद एक विस्तृत मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया।

