Home मुख्य आइसा का दो दिन से चल रहा भूख हड़ताल समाप्त।
मुख्य - August 28, 2016

आइसा का दो दिन से चल रहा भूख हड़ताल समाप्त।

IMG-20160828-WA0053

दरभंगा : आॅल इंडिया स्टुडेन्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जारी दो दिवसीय अनशन आज समाप्त हो गया. अनशन पर बैठे आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, विशाल मांझी, मयंक कुमार, अवेध कुमार साह को माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने जूस पिलाकर समाप्त कराया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार दलित-गरीबों के फेलोशिप में कटौती कर रही है. तो दूसरी तरफ नीतीश सरकार ने छात्रावृति की राशि में कटौती कर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. माले नेता ने कहा कि बिहार के आम छात्रों से लेकर दलित छात्रों के आंदोलन समय का तकाजा है. वहीं सह सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि पटना में 24 अगस्त से चल रहे अनशन के समर्थन में 29 अगस्त को पूरे बिहार में रेल रोको-रास्ता रोको अभियान चलाया जायेगा. इस मौके पर दिलीप कुमार, पंकज पासवान, गौतम चौधरी, सुमन कुमार, शशि प्रभास, राजा चौधरी, नन्दु पासवान, अमित पासवान, पवन पासवान, राजेश पासवान, विक्की कुमार, इन्द्र कुमार चौपाल, राजू कुमार, प्रिंस कुमार कर्ण आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply