Home मुख्य पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाया! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 27, 2017

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाया! Voice of Darbhanga

IMG_20170428_061059

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौड़ गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक विवाहिता को जिन्दा जलाकर मार डालने का लोमहर्षक मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घटनास्थल से विवाहिता को जलाकर मारने का साक्ष्य बरामद किया गया है। इस संबंध में मृतका की माँ इन्दू देवी के बयान पर थाना में कांड संख्या 90/17 दर्ज किया गया है। इसमें पति कन्हाई सिंह, ससुर सियाराम सिंह, भैंसुर जितेन्द्र सिंह, सास प्रमिला देवी को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार महथौड़ गांव निवासी कन्हाई सिंह ने गुरुवार को अपनी पत्नी सोनी देवी (20 वर्ष ) को केरोसिन छिड़क कर जिन्दा जलाकर मार डाला । सोना इसी गाँव के दूसरे टोले के निवासी त्रिलोकी सिंह की पुत्री थी । मृतका की शादी महज तीन साल पहले हुई थी । उसका कसूर इतना था कि वह अपने हत्यारे पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध करती थी। दहेज में रुपये सहित अन्य सामान की मांग भी पूरे नहीं कर पा रही थी। हत्या की यह घटना गुरुवार को दिन के करीब पांच बजे की है ।घटना को अंजाम देकर लाश को घर में ही छोड़कर परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए ।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची मनीगाछी की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है ।

सौजन्य: दैनिक जागरण

Share

Leave a Reply