
स्वच्छता अभियान केलिए जागरूकता रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखा विदा किया। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर से दरभंगा जिला के सभी 18 प्रखंडों के चयनित ग्राम पंचायत के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत खुले में शौच से मुक्त करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया. उक्त जागरूकता रथ के माध्यम से सभी प्रखण्डो के चयनित ग्राम पंचायत को 26 जनवरी 2017 तक खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा. उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

