
Home मुख्य अहले सुबह दूकान में तोड़फोड़ करने वाले को मोहल्लेवासियों ने पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
अहले सुबह दूकान में तोड़फोड़ करने वाले को मोहल्लेवासियों ने पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के राहनगंज निवासी राकेश कुमार को आज सुबह 4 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग उनके उपहार स्वीट्स दूकान में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना पर जब वे पहुंचे तो सभी भाग निकले और उनमें से एक को उन्होंने पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की पहचान राहमगंज निवासी गजेंद्र महतो के पुत्र महादेव महतो के रूप में हुई है। हल्ला हंगामा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उक्त युवक को जमकर धुन दिया जिससे वह जख्मी हो गया। पिटाई करने के बाद उक्त युवक को लहेरियासराय थाना की पुलिस आकर ले गयी।

