Home Featured शनिवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित, कई इलाकों में प्रभाव।
Featured - मुख्य - February 20, 2026

शनिवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित, कई इलाकों में प्रभाव।

दरभंगा: शनिवार को दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी डीएमसीएच पीएसएस से निकलने वाली फीडर संख्या-6 में स्विच लगाने का कार्य होगा। इस दौरान संबंधित 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।प्रभावित क्षेत्रों में करमगंज, दुमदूमा, सराय सत्तार खान, महाराजगंज, दिलदारगंज, काजीपुरा, चकजोहरा, गायत्री मंदिर, इंपोरियम, कर्मचारी ऑफिस, शिक्षा भवन और दारुभट्टी चौक समेत आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारी करने और सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Share