Home मुख्य विपत्र सुधार केम्प पर हंगामा, विद्युतकर्मी और उपभोक्ता में हाथा-पाई।
मुख्य - August 26, 2016

विपत्र सुधार केम्प पर हंगामा, विद्युतकर्मी और उपभोक्ता में हाथा-पाई।

FB_IMG_1472251497112

बेनीपुर(दरभंगा): बेनीपुर स्थित विद्युत कार्यालय में बिजली विपत्र को सुधार करवाने गये चौगमा गांव के दो उपभोक्ताओं को विद्युत कर्मियों द्वारा जमकर पीटाई किये जाने की सनसनी मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि चौगमा गांव के विद्युत उपभोक्ता सुमनजी कुमार मिश्र एवं प्रेम कुमार मिश्र गलत विद्युत विपत्र को सुधार करवाने के लिये शुक्रवार विद्युत कार्यालय गये थे, उन्होंने विद्युत कर्मियों को बराबर गलत विपत्र भेजने की बात कहकर अविलंब गलत विपत्र को सुधार करने की बात कही. जिस पर विद्युत कर्मी उपभोक्ता सुमनजी कुमार मिश्र के साथ उलझ गये और उनके साथ हाथा-पाई करने लगे, जिसका विरोध सुमनजी के साथ विपत्र सुधार करवाने गये प्रेम कुमार मिश्र द्वारा किये जाने को लेकर जहां विद्युत कर्मियों ने प्रेम कुमार मिश्र के साथ हाथा-पाई किया, वहीं सुमनजी को पीटाई कर दिया. मामले को गरमाते हुये देख विद्युत कार्यालय में मौजूद कनीय अभियंता शहनवाज ने इसकी सूचना बहेड़ा थाना पुलिस को दिया. बहेड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत किया. बहेड़ा थाना पुलिस को उपभोक्ता सुमनजी ने उक्त घटना की सारी बात बतायी. वहीं बाद में विद्युत कार्यालय पहुंचे विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गुंजन कुमार ने इस संबंध में बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में सारी बाते पता चली है, जांचोपरांत दोषी कर्मियों के खिलाफ कारवाई किया जायेगा. वहीं विद्युत कर्मियों का कहना था कि उपभोक्ता सुमनजी विद्युत विपत्र लेकर विद्युत कार्यालय के कंट्रोल रूम में आकर हंगामा मचाते हुए गाली-गलॉज करने लगे, जिसको लेकर कर्मी उनके साथ उलझ गये. बताते चले कि क्षेत्र के अधिकांश गांवो में विद्युत विभाग द्वारा गलत विद्युत विपत्र भेजे जाने के कारण आम जनता में विद्युत विभाग के अभियंताओं के प्रति भारी आक्रोश है.

Share

Leave a Reply