
भूमि विवाद में एक जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के खजूरवारा गांव में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में जख्मी हुए खजुरवारा गांव निवासी स्व0 श्याम निहोरा यादव के पुत्र वैद्यनाथ यादव को कमतौल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राम विनोद ठाकुर ने जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया.
इस संदर्भ में जख्मी यादव ने कमतौल थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही लालबाबू यादव , बबलू यादव, राम एकबाल यादव समेत छह नामजदों ने बीते रात करीब सात बजे हरबे हथियार के साथ धावा बोल कर निर्माणाधीन आंटा चक्की भवन का निर्मित पाया तोड़ कर मारा पीटा एवम् घर में घुस कर पच्चास हजार नगद व् साठ हजार रूपये मूल्य के जेवरात लूट लिए है. मामले की जांच कमतौल थाना पुलिस कर रही है.

