Home मुख्य एनएसयूआई के कार्यो की समीक्षा में पहुँचे राष्ट्रीय प्रमोटर का हुआ जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2016

एनएसयूआई के कार्यो की समीक्षा में पहुँचे राष्ट्रीय प्रमोटर का हुआ जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

 

img_20161219_195529_869

दरभंगा: दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री सीताराम चौधरी व जिला प्रवक्ता मो.असलम ने बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में, राजस्थान से आये एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रमोटर नरसी कराड़ एवं बिहार प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी का जोरदार स्वागत किया। सोमवार को वे एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए थे। इस अवसर पर श्री कराड़ ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की छात्र संघठन एनएसयूआई को मजबूती प्रदान करने हेतु सदस्यता अभियान पुरे देश में चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में मैं और बिहार अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी आज मुजफ्फरपुर, दरभंगा व मधुबनी में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आये हैं। आज मुझे काफी प्रशन्नता हुई है कि सदस्यता अभियान जोरो पर चलाया जा रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक पाठशाला NSUI ही है। जिसको कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता बनना है वो पहले इस पाठशाला में नामांकन ले।
इस अवसर पर NSUI के बिहार अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, रतिकांत झा, विजय कान्त चौधरी, आनंद अलोक, अक्षय कुमार शुक्ला, प्रभाकर कुमार चौधरी,आशीष कुमार,शैलेन्द्र कुमार, अमृत कुमार झा,नविन कुमार,हशमत अली आदि नेता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply