
एक ही रात में दो-दो बोलेरो की चोरी कर चोरों ने मनाया धनतेरस! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले ने अपराधियों के साथ साथ चोर भी सक्रिय हो गए हैं और बेख़ौफ़ चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। शायद शुक्रवार की रात जहाँ एक और लहेरियासराय थाना के बेंता मोहल्ले से झगरुआ के मुखिया मो0 आदिल की उजली रंग की बोलेरो चोरो ने उड़ाया वही सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा पंचायत के रसूलपुर गांव से राजद नेता मों0 अनिश के दरवाजे पर खङी सिल्वर रंग की बोलेरो गाङी न0 BRO7-PA0256 को की भी चोरी कर शायद चोरों ने अपना धनतेरस मनाया। मामले मे सिमरी थाना मे प्राथमिकी दर्जे की ग्ई है।बोलेरो मालिक इमरान अख्तर के भाई रेहान अख्तर ने लिखित शिकायत मे कहा है कि बराबर उक्त गाड़ी को लगाया करते थे। अज्ञात चोर ने गायब कर दिया है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

